IMG-20251219-WA0051

 

एडीजी मेरठ भानु भास्कर ने कैराना कोतवाली और ,अपराध पर जीरो टॉलरेंस पर जोर कैराना कोतवाली का विस्तृत निरीक्षण, अपराधियों के प्रति सख्ती के निर्देश कैराना।

शुक्रवार को अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी) मेरठ जोन भानु भास्कर कैराना कोतवाली के निरीक्षण के लिए पहुंचे। उन्होंने कोतवाली परिसर का पूर्ण रूप से जायजा लिया और पुलिसकर्मियों को कड़ी निष्ठा व समर्पण के साथ ड्यूटी निभाने के निर्देश दिए। एडीजी ने स्पष्ट कहा कि सरकार अपराध के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति पर कायम है, इसलिए अपराधियों के प्रति किसी भी प्रकार की नरमी बरतने की कोई गुंजाइश नहीं है।निरीक्षण के दौरान एडीजी ने कंप्यूटर कक्ष, मिशन शक्ति केंद्र, मालखाना, कार्यालय कक्ष, कर्मचारी आवास, भोजनालय और निर्माणाधीन भवनों का बारीकी से मुआयना किया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक समयपाल अत्री को लंबित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण के लिए हिदायत दी। सफाई व्यवस्था और दस्तावेजों के रखरखाव पर संतुष्टि जताते हुए इसे और उन्नत बनाने पर जोर दिया। एडीजी ने स्थानीय लोगों से आपसी सौहार्द व भाईचारे को बनाए रखने की अपील भी की। इस दौरान जिलाधिकारी अरविंद चौहान, पुलिस अधीक्षक नरेंद्र प्रताप सिंह, एएसपी सुमित शुक्ला, सीओ हेमंत कुमार, एसएसआई अरुण कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।बाजार भ्रमण के दौरान पुलिस चौकी व गोशाला का लिया जायजाकोतवाली निरीक्षण के बाद एडीजी भानु भास्कर जिलाधिकारी अरविंद चौहान, एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह और पुलिस फोर्स के साथ कस्बे के मुख्य बाजार मार्गों पर पैदल भ्रमण पर निकले। बाजार बेगमपुरा होते हुए वे चौक बाजार स्थित किला गेट पुलिस चौकी पहुंचे, जहां चौकी परिसर का गहन निरीक्षण किया। चौकी के मुख्य द्वार पर नाले के ऊपर बनी क्षतिग्रस्त पुलिया को देखकर एडीजी नाराज हुए और इसे तत्काल सुधारने के आदेश दिए।उन्होंने चौकी में सफाई, रंग-रोगन, स्टाफ की संख्या बढ़ाने और लिखित मांगें दर्ज करने के निर्देश दिए। इसके बाद एडीजी सरस्वती शिशु मंदिर के समीप स्थित गोशाला पहुंचे। वहां केयरटेकर से गोवंशों की संख्या व देखभाल की जानकारी ली। सर्दी के मौसम को ध्यान में रखते हुए गोवंशों के लिए चारा-पानी, कंबल, गुड़ आदि की उचित व्यवस्था तथा परिसर की सफाई को चाक-चौबंद बनाने पर सख्त हिदायत दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!