मोहल्ला दरबार के मोहम्मद दानिश बागबान के आवास पर इस्लामिया इंटर कॉलेज के शिक्षक मास्टर मोहम्मद फारूक के उत्कृष्ट कार्य के लिए एक भव्य स्वागत एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता चौधरी नवाब माली ने की, जबकि कुशल संचालन सामाजिक कार्यकर्ता मोहम्मद उमर कैरानवी ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में सनवर सिद्दीकी ने शिरकत की, जिनकी उपस्थिति ने समारोह को और गरिमामय बना दिया।कार्यक्रम के दौरान कवि एवं पत्रकार डॉ. अजमतुल्लाह खान ने विशेष रूप से संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अनुसार उत्तर प्रदेश में लगभग चार करोड़ लोग एसआईआर (सिटिजन इनफॉर्मेशन रजिस्ट्रेशन) पंजीकरण से वंचित रह गए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि अधिकांश पूर्वी उत्तर प्रदेश के मतदाता ही इस योजना से महरूम रहे, जबकि पश्चिमी उत्तर प्रदेश की स्थिति काफी बेहतर रही। डॉ. अजमतुल्लाह ने गर्व से बताया कि एसडीएम, बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर), नगर पालिका अधिकारियों तथा जागरूक जनता के अथक सहयोग से कैराना पूरा प्रदेश में एसआईआर अभियान के मामले में शीर्ष-5 जिलों में शुमार हो गया है। एस आई आर अभियान के दौरान बीएलओ के रूप में अपनी सेवाओं के लिए मास्टर मोहम्मद फारूक को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। यह समारोह फेसबुक लाइव के माध्यम से भी प्रसारित किया गया, जिसे हजारों लोगों ने देखा और मास्टर फारूक को सोशल मीडिया पर बधाइयां दीं।
