कैराना। शासन ने एडवोकेट आलोक चौहान, रोहताश सैनी, धर्मवीर वाल्मीकि, संजीव जैन व श्रीपाल कश्यप को नगरपालिका परिषद कैराना का सभासद नामित किया है। सभासद नामित होने पर समर्थकों के द्वारा उन्हें शुभकामनाएं ज्ञापित की जा रही है।

कस्बे के मोहल्ला टीचर्स कॉलोनी निवासी एडवोकेट आलोक चौहान, मोहल्ला आलकलां निवासी रोहताश सैनी, मोहल्ला गुलशननगर निवासी धर्मवीर वाल्मीकि, मोहल्ला सरावज्ञान निवासी संजीव जैन तथा मोहल्ला दरबारखुर्द निवासी श्रीपाल कश्यप को एक दिन पूर्व नगरपालिका परिषद कैराना का सभासद मनोनीत किया गया है। उनके मनोनयन पर समर्थकों में हर्ष व्याप्त है। सभासद नामित होने पर शुभचिंतकों व प्रशंसकों के द्वारा सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म के माध्यम से उन्हें शुभकामनाएं ज्ञापित किये जाने का सिलसिला बरकरार है। उत्तर-प्रदेश नगरपालिका अधिनियम-1916 की धारा-09 की उपधारा-01 के खंड(ग) के अधीन प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करके प्रदेश के राज्यपाल के द्वारा सभासदों के मनोनयन का कार्य किया गया है। विदित रहे कि एडवोकेट आलोक चौहान भारतीय जनता पार्टी के विधि प्रकोष्ठ के शामली जिला संयोजक है, जबकि रोहताश सैनी वर्ष-2019 से 2022 तक नगरपालिका परिषद कैराना के मनोनीत सदस्य रह चुके है। वहीं, संजीव जैन भी पूर्व में भाजपा के कैराना नगराध्यक्ष रहे है।
