FB_IMG_1789373932664

 

सहारनपुर:- बड़गांव थाना पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए ट्यूबवेलों से मोटर और बिजली के तार चोरी करने वाले गिरोह के एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है, जबकि एक बाल अपचारी को भी हिरासत में लिया गया है।

 

पुलिस के मुताबिक

आरोपियों ने जड़ौदा पांडा, शिमलाना और भगवानपुर क्षेत्र में ट्यूबवेलों से मोटर और बिजली के तार चोरी किए थे।

 

गिरफ्तार आरोपी की पहचान शोएब पुत्र इरफान निवासी गंदेवड़ा, हाल निवासी ढमोला रसूलपुर के रूप में हुई है।

 

चोरी के उपकरण लगे पुलिस के हाथ

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे और निशानदेही पर दो ट्यूबवेल मोटर, एक सबमर्सिबल मोटर, 11 मोटर की सापट, 11 मोटर बॉडी, करीब 320 मीटर बिजली केबल, 10 किलो तांबे का तार और डेढ़ किलो एल्युमीनियम तार बरामद किया है। इसके अलावा चोरी में इस्तेमाल सेंट्रो कार, दो मोटरसाइकिल और सामान ढोने वाले दो रेहड़े भी बरामद किए गए हैं। चोरी के उपकरण भी पुलिस के हाथ लगे हैं।

 

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि दिन में मोटरसाइकिल से ट्यूबवेलों की रेकी की जाती थी और रात में मोटर व बिजली का सामान चोरी कर जंगल में छिपा दिया जाता था। बाद में इसे कबाड़ी के माध्यम से बेच दिया जाता था।

 

पुलिस अब गिरोह के फरार साथियों और चोरी का माल खरीदने वाले बड़े कबाड़ी की तलाश में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!