कासगंज। यूपी -112 मुख्यालय से जनपद कासगंज को 10 नई पीआरवी (स्कॉर्पियो) वाहन प्राप्त हुए हैं। आज विधिक औपचारिकताएं पूरी होने के बाद पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश सिंह ने हरी झंडी दिखाकर इन्हें जनपद के सभी 10 थानों के लिए रवाना किया।वाहनों पर तैनात पुलिस जवानों को एसपी ने संबोधित करते हुए उनके कर्तव्यों और दायित्वों की जानकारी दी। उन्होंने पीड़ितों को त्वरित सहायता पहुंचाने और निर्धारित समय में रेस्पॉन्स देने के सख्त निर्देश दिए।एसपी ओमप्रकाश सिंह ने कहा कि इन वाहनों से कासगंज की पुलिसिंग और मजबूत होगी
। इसे रेस्पॉन्स टाइम कम करने और पीड़ितों तक जल्द पहुंचने के लिए महत्वपूर्ण कदम बताया। उन्होंने शासन और डीजीपी का आभार जताया।इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक व यूपी-112 नोडल अधिकारी सुशील कुमार, प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार, प्रतिसार निरीक्षक रविंद्र मलिक आदि मौजूद रहे।
