कैराना, 19 मार्च। ईद-उल-फित्र के निकट कस्बे के गुलशन नगर, दरबार खुर्द व पानीपत रोड पर नगरपालिका के जमादार अबसार उस्मानी के नेतृत्व में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। जेसीबी मशीन से सड़क किनारे जमा कूड़े-करकट के बड़े ढेर हटाकर ट्रॉलियों में भरकर शहर से बाहर ले जाया गया।क्षेत्रवासियों व दुकानदारों ने अभियान की भूरि-भूरि प्रशंसा की
। नरेंद्र कुमार, डॉ. अज़मतुल्लाह खान, हाजी शराफत खान, अमीर अंसारी व हाजी भूरा ने कहा कि जिम्मेदार कर्मचारियों की तैनाती से सफाई व्यवस्था मजबूत रहती है। उन्होंने बताया कि बारात घर के पास कट पर कूड़े के ढेर से पहले कई हादसे हो चुके थे, जिसमें जानें गईं। अब दुर्घटनाओं का खतरा कम हो गया है।स्थानीयों ने नगरपालिका से मांग की कि स्थायी कूड़ेदान लगवाए जाएं ताकि कचरा सड़क पर न जमा हो। पीरजी अबसार उस्मानी व बिलाल चौधरी की सेवाओं की सराहना करते हुए उम्मीद जताई कि सफाई का सिलसिला जारी रहेगा।
