0-0x0-0-0#

0-0x0-0-0#

कैराना। आगामी त्योहारों को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा के दृष्टिकोण से जिला पुलिस ने सतर्कता बरतना शुरू कर दिया है। शामली के पुलिस अधीक्षक (एसपी) के सख्त आदेशों पर कैराना स्थित यमुना ब्रिज पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस अभियान का नेतृत्व यमुना ब्रिज चौकी प्रभारी अशोक कुमार ने किया, जिसमें दोपहिया और चारपहिया वाहनों पर विशेष निगरानी रखी गई।अभियान के दौरान ट्रैफिक नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया गया। हेलमेट न पहनने वाले सवारों और तीन सवारी करने वालों के खिलाफ चालान काटे गए। इसके अलावा, चौपहिया वाहनों में सीट बेल्ट लगाने को लेकर लोगों को प्रेरित किया गया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि यह अभियान त्योहारों के दौरान सड़क दुर्घटनाओं को रोकने और जन सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है।

उन्होंने चालकों से अपील की कि वे ट्रैफिक नियमों का पालन करें ताकि कोई अप्रिय घटना न घटे सुरक्षा के दृष्टिगत पुलिस ने अन्य प्रमुख चौराहों और ब्रिजों पर भी इसी तरह के अभियान तेज करने के निर्देश जारी किए हैं। अभियान में दर्जनों वाहनों की जांच की गई, जिसमें कई चालान जारी हुए। पुलिस विभाग ने चेतावनी दी है कि आगे भी नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। एसपी शामली ने सभी थानों को निर्देश दिए हैं कि त्योहारों तक ऐसी चेकिंग निरंतर जारी रखी जाए। यह अभियान न केवल ट्रैफिक नियमों के पालन को बढ़ावा देगा, बल्कि यात्रियों की सुरक्षा को भी मजबूत करेगा। चेकिंग के दौरान रामकुमार गुर्जर, कांस्टेबल लोकेश कुमार, कांस्टेबल अमर बटार मौजूद रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!