IMG-20260129-WA0260

कैराना। मुहल्ला पट्टोवाला स्थित एनए पब्लिक स्कूल में आयोजित वार्षिक समारोह में छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों से समा बांधा। उत्कृष्ट प्रदर्शन वाले मेधावी विद्यार्थियों को ट्रॉफी और प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया

।मुख्य अतिथि विचित्र राजपूत और विशिष्ट अतिथि मिसेज नाजनीन व मिसेज यास्मीन की मौजूदगी में यह भव्य आयोजन हुआ। प्रबंधक सलीम अहमद ने अतिथियों का बुके भेंटकर स्वागत किया। शैक्षणिक उत्कृष्टता के लिए कक्षा-1 की अनाबिया और कक्षा-8 की ज़ारा को उनके बेहतरीन परीक्षा परिणामों पर विशेष पुरस्कार दिए गए। नर्सरी व केजी के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में शानदार अभिनय कर सबका दिल जीत लिया। कार्यक्रम का संचालन सलमान यूनुस अंसारी और नाज़िया आदिल ने कुशलतापूर्वक किया। प्रधानाचार्या नीतू सिरोही ने शिक्षकों व अभिभावकों को सफल आयोजन के लिए धन्यवाद दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!