IMG-20260123-WA0455

मुजफ्फरनगर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) संजय कुमार वर्मा के नेतृत्व में मुजफ्फरनगर पुलिस बदमाशों के लिए काल बन चुकी है। उनके कुशल मार्गदर्शन में पुरकाजी थानाध्यक्ष जयवीर सिंह और उनकी टीम जोशोखरोश के साथ शातिर अपराधियों को लगातार जेल की हवा खिला रही है। जनता में SSP वर्मा का प्रभाव बढ़ता जा रहा है, वहीं बदमाशों में उनका खौफ छा गया है।आज पुरकाजी थाना टीम ने एक और बड़ी सफलता हासिल की। मुखबिर सूचना पर गौकशी और हत्या के प्रयास के वांछित हिस्ट्रीशीटर याकूब उर्फ कोबरा को गिरफ्तार कर लिया गया। उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा सहित दो जिंदा कारतूस (315 बोर) और एक चोरी की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (बिना नंबर प्लेट) बरामद की गई। आरोपी के खिलाफ थाना भोपा में हिस्ट्रीशीट नंबर 12A दर्ज है और उसके नाम पर करीब तीन दर्जन मुकदमे लंबित हैं।यह कार्रवाई अपर पुलिस महानिदेशक मेरठ जोन, पुलिस उपमहानिरीक्षक सहारनपुर परिक्षेत्र के निर्देशन में SSP संजय कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण, पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत, क्षेत्राधिकारी सदर डॉ. रवि शंकर और थानाध्यक्ष जयवीर सिंह के नेतृत्व में की गई। आरोपी कम्हेडा पुल से आगे भैस्सरहेडी नहर पटरी के पास चेकिंग के दौरान पकड़ा गया। मामले में धारा 3/5/8 गौवध निषेध अधिनियम, 109(1), 317(5) बीएनएस और 3/25/28 आर्म्स एक्ट के तहत मु0अ0सं0 163/2025 एवं 189/2025 दर्ज हैं।गिरफ्तार करने वाली टीम में उ0नि. विशाल राठी, उ0नि. विक्रम वीरेन्द्र सिंह, का. देवेन्द्र सिंह, का. टीकम सिंह आदि शामिल रहे। आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। थाना पुरकाजी पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!