FB_IMG_1787065942893

जनसुनवाई में आयी कुल छह समस्याएं

 

सहारनपुर:- नगर निगम जनसुनवाई में आज आयी छह समस्याओं में से सफाई सम्बंधी दो समस्याओं का तुरंत निस्तारण कराया गया।

 

 शेष समस्याओं के लिए अपर नगरायुक्त

प्रदीप यादव ने सम्बंधित विभागों के अधिकारियों को स्थलीय निरीक्षण कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

 

जनसुनवाई के दौरान वार्ड 10 यशोदा कुंज नवादा रोड निवासी प्रेमचंद ने कॉलोनी में साफ सफाई के लिए तथा वार्ड 06 मिल्लत कॉलोनी निवासी तहजीब ने भी मिल्लत कॉलोनी में साफ सफाई के लिए प्रार्थना पत्र दिया। जिस पर अपर नगरायुक्त प्रदीप यादव ने क्षेत्रीय सफाई निरीक्षकों एवं सफाई मित्रों को भेजकर सफाई कराते हुए समस्या का समाधान करा दिया।

 

इसके अतिरिक्त वार्ड 21 कपिल विहार कॉलोनी निवासी पवन गांधी ने कॅालोनी के पास खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटों तथा वार्ड 32 खानआलमपुरा निवासी इस्लाम ने खानआलमपुरा में खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटों को ठीक कराने के लिए प्रार्थना पत्र दिया, जिस पर अपर नगरायुक्त ने पथ प्रकाश प्रभारी को स्थलीय निरीक्षण कर कार्रवाई के निर्देश दिए।

 

वार्ड 41 गोपाल नगर निवासी आजाद कुमार ने गोपाल नगर में अतिक्रमण की ओर ध्यान दिलाते हुए उसे हटवाने के लिए प्रार्थना पत्र दिया। जिस पर प्रवर्तन दल प्रभारी को स्थलीय निरीक्षण कर कार्रवाई को कहा गया।

 

इसके अतिरिक्त वार्ड 25 कैलाश विहार निवासी ललित कुमार ने कॉलोनी में अवैध पशुपालन से हो रही गंदगी की ओर ध्यान दिलाते हुए कार्रवाई कराने की गुहार लगायी। जिस पर पशु चिकित्सा कल्याण अधिकारी को स्थल का निरीक्षण कर कार्रवाई कराने के निर्देश दिए।

 

जनसुनवाई में अपर नगरायुूक्त मृत्युंजय, महाप्रबंधक जल पुरुषोत्तम कुमार, मुख्य अभियंता निर्माण सुरेंद्र मिश्र सहित सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!