सहारनपुर। जनपद में शांति एवं कानून-व्यवस्था को बनाए रखने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में क्षेत्राधिकारीगण एवं समस्त थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने सर्किल एवं थाना क्षेत्रों में पैदल गश्त एवं चैकिंग तेज कर दी गई है। आज दिनांक 11 दिसंबर 2025 को जनपद के सभी क्षेत्राधिकारियों और थाना प्रभारियों ने पर्याप्त पुलिस बल के साथ महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों, धार्मिक स्थलों, बाजारों, सर्राफा बाजारों तथा भीड़भाड़ वाले स्थानों पर सघन पैदल गश्त की।पैदल गश्त के दौरान ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों को चौकसी बढ़ाने, सघन निगरानी रखने एवं संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता बरतने के सख्त निर्देश जारी किए गए हैं। इस अभियान का मुख्य लक्ष्य किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोकना तथा जनता को सुरक्षा का अहसास कराना है। एसएसपी ने स्पष्ट किया कि थाना प्रभारी अपने क्षेत्रों में लगातार गश्त सुनिश्चित करें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल कार्रवाई करें।इस सतर्कता अभियान से स्थानीय व्यापारियों एवं आमजन में सुरक्षा को लेकर विश्वास बढ़ा है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु को देखने पर तुरंत नजदीकी थाने या 112 हेल्पलाइन पर सूचना दें।
