download

 

सहारनपुर। जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने नगर स्वास्थय अधिकारी व अन्य निगम अधिकारियों को 15 से 17 आयु वर्ग के किशोरों का युद्ध स्तर पर टीकाकरण करने के निर्देश दिए है। उन्होंने इसके लिए रविवार को भी विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए। उधर निगम द्वारा बारिश के बावजूद आज भी सभी कंटेनमेंट जोन में सैनेटाइजर का छिड़काव किया गया।

जिलाधिकारी अखिलेश सिंह नगर निगम पहुंचे और कोविड-19 पर अंकुश लगाने के लिए निगम द्वारा किये जा रहे प्रयासों की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने 15 से 17 आयु वर्ग के किशोरों का युद्ध स्तर पर टीकाकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि साठ वर्ष से अधिक आयु के लोगों को बूस्टर डोज लगाने तथा जो छूट गए है उनका टीकाकरण तो करना ही है लेकिन 15-17 आयु वर्ग के टीकाकरण के लिए युद्ध स्तर पर अभियान चलाना है। उन्होंने इसके लिए स्कूल-कालेजों व अन्य सामाजिक संगठनों का भी सहयोग लेने का सुझाव दिया। जिलाधिकारी ने रविवार को विशेष टीकाकरण अभियान चलाने का निर्देश दिया।

नगर स्वास्थय अधिकारी डॉ.कुनाल जैन ने जिलाधिकारी को बताया कि शहर के अनेक स्थानों पर नगर निगम द्वारा शनिवार को 15-17 आयु वर्ग के लिए विशेष अभियान चलाया गया। उन्होंने बताया कि ओजपुरा के रविदास मंदिर, मौहम्मदपुर माफी के प्रा.वि. ग्लीरा, खलासी लाइन के एडब्लूडब्लू केंद्र, लेबर कॉलोनी मेे प्रा. वि. लेबर कॉलोनी, कमेला कॉलोनी में नेशनल मुस्लिम एकेडमी पीर वाली गली, वुड सिजनिंग क्षेत्र के जामिया मारुफिया वुड सिजनिंग संेटर, किला नवाब गंज में डॉ.कलीम के सामने, नुमायश कैंप में गुरुद्वारा, रायवाला में पार्षद शहजाद चौधरी, खानआलमपुरा में गुरुद्वारा पर ,मुबारकशाह में डॉ.शमशाद, मातागढ़ में शीतला माता मंदिर, मोहित विहार में डॉ. रमेश के यहां, हिरणमारान में प्रा.वि. मुन्शियान तथा कुतुबशेर क्षेत्र में हाजी फजलुर्रहमान की बैठक पर आज विशेष रुप से 15 से 17 आयु वर्ग के किशोरों का टीकाकरण किया गया है। उन्होंने बताया कि अधिकांश टीकाकरण केंद्रों का उन्होंने स्वयं निरीक्षण किया है।

नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह ने जिलाधिकारी को आश्वस्त किया कि टीकाकरण में और तेजी लाकर लक्ष्य शीघ्र ही पूरा कर लिया जायेगा। उन्होंने बताया कि नगर निगम और स्वास्थय विभाग की टीमें बारिश और कड़ाके की सर्दी के बावजूद भी लगातार काम कर रही हैं। सफाई निरीक्षक अमित तोमर ने बताया कि महानगर के सभी कंटेनमेंट जोन में बारिश के बावूजूद भी सैनेटाइजेशन अभियान चलाया गया है। उन्होंने बताया कि महानगर के 52 वार्डो में 317 लोग कोरोना संक्रमित है, जो सभी होम आइसोलेशन में है। तोमर ने बताया कि निगम द्वारा कुल 117 कंटेनमेंट जोन बनाये गए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!