IMG-20261128-WA0237

लखनऊ। उत्तर प्रदेश राज्य कर अधिकारी सेवा संघ की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का गठन हो गया है। संघ के चुनाव में सदस्यों ने बड़ी संख्या में मतदान किया, जिसके बाद नए पदाधिकारियों की घोषणा की गई।

निर्वाचित पदाधिकारी

अध्यक्ष पद पर मनोज कुमार विश्वकर्मा को चुना गया है। उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी अखिलेश कुमार दुबे, विंध्यवासिनी वर्मा और डॉ. सुनील जायसवाल को सौंपी गई है।

संघ के महासचिव के रूप में भास्कर सिंह चुने गए हैं। संयुक्त सचिव पद पर डॉ. विदिशा शुक्ला और प्रियदर्शी कटियार, कोषाध्यक्ष पद पर गौरव राजपूत तथा ऑडिटर पद पर पंकज कुमार निर्वाचित हुए हैं।

संरक्षक नियुक्त

संघ ने तीन वरिष्ट अधिकारियों को संरक्षक बनाया है। इनमें एस.के. गौतम, मधु बाला और श्री शिव आसरे सिंह शामिल हैं।

अधिवेशन का संदर्भ

यह चुनाव संघ के द्विवार्षिक अधिवेशन के बाद हुआ, जिसके लिए 27 और 28 नवंबर 2026 को विशेष अवकाश स्वीकृत किया गया था। अधिवेशन लखनऊ के गोमतीनगर स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के मार्स ऑडिटोरियम में आयोजित हुआ।

नई कार्यकारिणी अब संगठन के सदस्यों के हितों, सेवा-संबंधी मुद्दों और विभाग से संवाद को प्रभावी बनाने की जिम्मेदारी संभालेlगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!