Screenshot_20260118-212226

कैराना। मौनी अमावस्या के अवसर पर श्रद्धालुओं ने यमुना नदी में स्नान किया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने विशेष पूजा-अर्चना करके परिवार में सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की।

रविवार को मौनी अमावस्या के अवसर पर यूपी-हरियाणा बॉर्डर पर स्थित यमुना नदी पर श्रद्धालुओं का आवागमन रहा। प्रातःकाल से ही दोनों प्रदेशों से श्रद्धालुओं का आवागमन शुरू हो गया था। श्रद्धालुओं ने यमुना किनारे विशेष पूजा-अर्चना की तथा यमुना नदी में स्नान किया। यमुना नदी के हरियाणा किनारे पर श्रद्धालुओं की संख्या कुछ ज्यादा रही। हालांकि, यूपी की ओर भी श्रद्धालु स्नान करने पहुंचे। श्रद्धालुओं ने परिवार में सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की। वहीं, यमुना नदी पर एहतियातन पुलिस बल और प्राइवेट गोतखोर तैनात रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!