कैराना। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण(एसआईआर) अभियान के तहत 17,18 व 31 जनवरी तथा 01 फरवरी को विधानसभा के प्रत्येक बूथ पर शिविर आयोजित करके दावे एवं आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी।
कैराना विधानसभा क्षेत्र-08 की निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी/उपजिलाधिकारी निधि भारद्वाज ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग के द्वारा स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन(एसआईआर) कार्य को सम्पन्न करने हेतु आगामी 06 फरवरी तक की तिथि निर्धारित की गई है। एसआईआर से सम्बंधित दावे व आपत्तियां प्राप्त करने हेतु विधानसभा के प्रत्येक बूथ पर आगामी 17, 18 व 31 जनवरी तथा 01 फरवरी को विशेष शिविर आयोजित किये जायेंगे। जहां पर बूथ लेवल अधिकारी प्रातः दस बजे से शाम चार बजे तक मौजूद रहकर सभी प्रकार के फार्मों से सम्बंधित दावे व आपत्तियां प्राप्त करेंगे। शाम पांच बजे तक वह प्राप्त दावे व आपत्तियों को सम्बंधित कार्यालय में उपलब्ध कराएंगे।
