IMG-20251014-WA0014

कैराना। मिशन शक्ति-5.0 अभियान के तहत महिलाओं को सशक्त एवं जागरूक बनाने के उद्देश्य से मंगलवार को जनपद न्यायालय परिसर में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। महिला इंस्पेक्टर पिंकी गोस्वामी के नेतृत्व में मिशन शक्ति व एंटी रोमियो की संयुक्त टीम ने कचहरी पहुंचकर उपस्थित महिलाओं को उनके कानूनी अधिकारों और सुरक्षा उपायों की जानकारी दी।

टीम के सदस्यों ने महिलाओं को सरकार द्वारा संचालित हेल्पलाइन नंबर 112, 1090, 1076, 108 और 102 की उपयोगिता समझाई तथा किसी भी आपात स्थिति में इनका प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया।कार्यक्रम के उपरांत महिला पुलिसकर्मियों ने कस्बे के प्रमुख बाजारों में भ्रमण करते हुए महिला नागरिकों और छात्राओं को मिशन शक्ति से संबंधित प्रचार सामग्री वितरित की और सुरक्षा जागरूकता पर चर्चा की।टीम में एसआई चंद्रशेखर, महिला कांस्टेबल स्वाति और मनीषा समेत अन्य सदस्य शामिल रहे। अभियान का उद्देश्य समाज में महिलाओं को आत्मनिर्भर और सुरक्षा के प्रति जागरूक बनाना बताया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!