क़स्बा — 24 जून 2026: ग्राम सैय्यद मज़रा में आज इमाम हुसैन और उनके 72 साथियों की शहादत की याद में भगत सिंह वैल्फेयर सोसाइटी द्वारा आयोजित “हुसैनी रक्तदान कैंप” का सफल आयोजन हुआ। यह कार्यक्रम डॉ. कौसर हुसैन की अध्यक्षता में आयोजित बैठक के अंतर्गत आयोजित किया गया, जिसमें कुल 44 लोगों ने रक्तदान कर मानवता की सेवा में अपना योगदान दिया।

कार्यक्रम में डॉ. अमजद अजीम, सरफ़राज़ गौड़, सरफ़राज़ टीपू, इफ्तिखार, सल्लू, अलीशा, अम्मार, तारिक, उमर, फज़ल, सदाक़त, मोहसिन, अज़ीम, रविश, आँचल, उस्मान, इशरत अब्बास, शाहरुख, आज़म, हैदर, वनहर, नायाब, सुभान पाशा, अहमद, ग़ाज़ी अब्बास, फैज़, अरसलान, राशिद सूफी, साबिर, आस मोहम्मद, हसन, शारिक, खैबर, अमजद, आसिम, फहाद, राजकुमार यादव, कैफ, ताबिश, अब्दुल सलाम, मसब, डॉ. जाफर और ज़ैद ने परिश्रमपूर्वक रक्तदान किया।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में मोलाना ग़ज़नफर, डॉ. फैसल, प्रधान शाहज़ेब जी, शमीम, कलीम और जुनेद हुसैन ने अहम भूमिका निभाई। आयोजकों ने कहा कि यह रक्तदान शिविर सामाजिक सेवा और आपसी सहयोग की भावना को बढ़ावा देने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है। उन्होंने रक्तदान करने वाले सभी स्वयंसेवकों का धन्यवाद किया और भविष्य में भी ऐसे ही कैंप आयोजित करने का संदेश दिया।
स्थानीय लोगों ने भी आयोजन की सराहना की और कहा कि इस तरह के कार्यक्रम समुदाय में जागरूकता फैलाते हैं तथा जरूरतमंद रोगियों के लिए जीवनदान साबित होते हैं।
