IMG-20260320-WA0480

कासगंज, 20 मार्च 2026: चैत्र नवरात्रि और ईद-उल-फित्र के अवसर पर जनपद में शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कासगंज श्री ओम प्रकाश सिंह ने आज कस्बा सहावर एवं गंजडुण्डवारा का पैदल भ्रमण किया।

उनके साथ अपर पुलिस अधीक्षक श्री सुशील कुमार और क्षेत्राधिकारी सहावर सुश्री शाहिदा नसरीन भी मौजूद रहीं।

प्रमुख बाजारों और मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में फुट पेट्रोलिंग के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की सघन चेकिंग की गई। आमजन से संवाद कर उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया। साथ ही, रास्तों पर लगे अतिक्रमण हटाने के लिए संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए।
इस अभियान का मुख्य लक्ष्य अपराधियों पर कड़ा अंकुश लगाना और त्योहारों के दौरान शांति सुनिश्चित करना है। पुलिस ने जनता से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!