IMG-20260118-WA0279(1)

कैराना। कैराना क्षेत्र में खेतों से अवैध रूप से मिट्टी की खुदाई किए जाने का मामला सामने आया है۔ इस संबंध में मोहल्ला बिसातीयान के पीड़ित किसानों ने उपजिलाधिकारी (एसडीएम) को शिकायती पत्र सौंपकर कार्रवाई की मांग की है।

शिकायतकर्ताओं का कहना है कि कुछ लोगों द्वारा बिना किसी अनुमति के हल्का नंबर एक में जेसीबी व अन्य भारी मशीनों के माध्यम से खेतों से मिट्टी निकाली जा रही है, जिससे कृषि भूमि को भारी नुकसान पहुंच रहा है। मिट्टी की खुदाई से खेत गहरे गड्ढों में तब्दील हो रहे हैं, जिससे फसलें प्रभावित हो रही हैं और भविष्य में भूमि के अनुपयोगी होने का खतरा बढ़ गया है।

पीड़ितों का आरोप है कि पूर्व में भी इस संबंध में कई बार शिकायत की गई, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो सकी। किसानों ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल जांच कराई जाए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि अवैध खनन पर रोक लग सके।

इस संबंध में एसडीएम ने शिकायत का संज्ञान लेते हुए जांच कर नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!