IMG-20260116-WA0321

 

 

सरवेज जंग ने महासचिव पद पर हासिल की जीत, कुल 419 मतदाताओं में से 412 ने किया अपने मताधिकार का इस्तेमाल

कैराना। जिला बार एसोसिएशन कैराना का वार्षिक चुनाव बार भवन में शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हो गया, जिसमें ईशपाल सिंह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी शैलेन्द्र कुमार को 45 मतों से पराजित करके अध्यक्ष पद पर विजय प्राप्त की। वहीं, सरवेज जंग ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी शहजाद अहमद को 23 वोटो से हराकर महासचिव पद पर जीत हासिल की। चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद अधिवक्ताओं ने जमकर जश्न मनाया।

शुक्रवार को न्यायालय परिसर में स्थित बार भवन में जिला बार एसोसिएशन कैराना की वर्ष-2026 की कार्यकारिणी के गठन हेतु मुख्य चुनाव आयुक्त सत्यवीर सिंह शर्मा व चुनाव आयुक्त ब्रह्मपाल सिंह चौहान, ब्रह्मसिंह, चौधरी रियासत अली, ओमप्रकाश चौहान व शगुन मित्तल की देखरेख में प्रातः नौ बजे से मतदान शुरू हुआ। मतदान दोपहर तीन बजे तक चला, जिसमें कुल 419 अधिवक्ता मतदाताओं में से 412 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इसके बाद मतगणना हुई और परिणाम घोषित किए गए। अध्यक्ष पद पर ईशपाल सिंह को 223, शैलेन्द्र कुमार 178 व अवनीश कुमार को मात्र 11 मत मत मिले। इस प्रकार ईशपाल सिंह को 45 वोटों से विजयी घोषित किया गया। महासचिव पद पर सरवेज जंग को 215 व शहजाद अहमद को कुल 192 मत मिले, जबकि 05 मत निरस्त हुए। इसमें सरवेज जंग 23 मतों से विजयी हुए। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर जयपाल सिंह ने 253 मत प्राप्त करके अपने प्रतिद्वंदी सतपाल सिंह को 100 वोटों से पराजित किया। सतपाल को कुल 153 वोट मिले, जबकि 06 वोट निरस्त पाए गए। कोषाध्यक्ष पद पर प्रदीप शर्मा को 257, राकेश प्रजापति को 92 तथा अखलाक को कुल 62 वोट मिले, जबकि 01 वोट निरस्त हुआ। यहां प्रदीप शर्मा ने 165 मतों से जीत हासिल की। सह-सचिव पुस्तकालय पद पर अदनान ने 213 तथा विशाल शर्मा ने 185 वोट प्राप्त किये, जबकि 15 वोट निरस्त मिले। अदनान ने 28 मतों से जीत हासिल की। सह-सचिव प्रशासनिक पद पर जानशेर अली ने 236 मत प्राप्त करके विजय हासिल की। उनके प्रतिद्वंद्वी राहुल सिंह को 171 मत मिले, जबकि 05 मत निरस्त पाए गए। जानशेर अली 65 मतों से विजयी घोषित किये गए। इसके अलावा, वरिष्ठ सदस्य पद पर पंकज देवी, खड़कसिंह चौहान, महेंद्र सिंह व विनय शर्मा ने जीत हासिल की, जबकि कनिष्ठ सदस्य पद पर तहसीन अहमद, महताब, खालिद अली व अमीर हैदर विजयी हुए। वहीं, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए महेश पुण्डीर निर्विरोध निर्वाचित हुए। चुनाव परिणाम की घोषणा के बाद अधिवक्ताओं ने विजयी पदाधिकारियों का पुष्प-मालाओं से स्वागत किया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!