DJL´FedOÞX°F IZY £FZ°F ÀFZ £FFZQe ¦FBÊ d¸FMXÐMXeÜ

DJL´FedOÞX°F IZY £FZ°F ÀFZ £FFZQe ¦FBÊ d¸FMXÐMXeÜ

कैराना। पावटी कलां के एक युवक ने गांव के ही दो सगे भाइयों पर अवैध मिट्टी खनन का विरोध करने पर ट्रैक्टर चढ़ाने का प्रयास करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायती-पत्र दिया है।

क्षेत्र के गांव पावटी कलां निवासी संदीप ने कोतवाली पुलिस को शिकायती-पत्र दिया है। बताया कि उसके खेत की बराबर में गांव के ही दो सगे भाई ट्रैक्टर-ट्राली से अवैध मिट्टी खनन करके ले जा रहे थे। जब उसने व परिवार के लोगो ने ऐसा करने से मना किया तो ट्रैक्टर चला रहे एक आरोपी ने उसके ऊपर ट्रैक्टर चढ़ाने का प्रयास किया, जिसमें वह बाल-बाल बच गया। आरोपियों ने उसे गोली मारने की भी धमकी दी है। उसने मामले की सूचना डायल-112 पर दी, जिस पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। आरोपी पुलिस के पहुंचने से पूर्व ही ट्रैक्टर-ट्राली मौके पर ही छोड़कर फरार हो गए। पुलिस टीम आरोपियों का ट्रैक्टर-ट्राली व उनका एक मोबाइल फोन कब्जे में लेकर कोतवाली ले आई। पीड़ित ने पुलिस से आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करके सख्त कार्यवाही किये जाने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!