IMG-20250205-WA0067

किसानों के हित में नहीं भाजपा, संजीव

कैराना : भारतीय किसान यूनियन (तोमर) संगठन से जुड़े कार्यकर्ताओं ने नगर के बैंकेट हाल में कार्यक्रम आयोजित कर किसानों को जागरूक किया। वहीं केंद्र व प्रदेश सरकार पर किसानों की अपेक्षा पर खरा नहीं उतरने के आरोप लगाए।

 

 

नगर के तीतरवाडा मार्ग पर स्थित इंडियन बैकट हाल में आयोजित कार्यक्रम में किसान एकत्रित हुए। भाकियू (तोमर) के चीफ चौधरी संजीव तोमर मुख्यातिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश महासचिव वकील चौहान ने किया। मुख्यातिथि ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार केवल अपने मंथन मे मस्त है किसान हित मे कोई भी काम नही होपा रहा है। जब तक सरकार सत्ता मे नही थी तब तक बडे बडे फायदे किए। लेकिन सत्ता मे आने के बाद कोई भी वादा पूरा नही होपाया। उन्होंने इंतजार को कैराना ब्लाक अध्यक्ष नियुक्त किया गया। संगठन के प्रति समर्पित होकर कार्य करने का आवाहन किया गया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष शामली राजेश गुर्जर, युवा जिला अध्यक्ष जिशान,पवन त्यागी, निखिल चौधरी, अजय त्यागी, शाहरुख, एहसान,शुऐब एडवोकेट, समर चौधरी, परवेज चौधरी, जिला पंचायत सदस्य मुस्ताक चौधरी,आरिफ चौधरी, शदाम पहलवान, सुहैल, सदाम, शाह यूसूफ अली, समीर खान नदीम चौधरी, उस्मान, मुस्तकीम, सुहैल, केपी सिह व समीर आदि मौजूद रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!