FB_IMG_1785599713460

 

सहारनपुर:- डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन (एसडीसीए) के तत्वावधान में तोमर क्रिकेट अकादमी द्वारा अंबाला रोड स्थित ज्ञान कलश इंटरनेशनल स्कूल क्रिकेट ग्राउंड पर आयोजित गर्ल्स हाई परफॉर्मेंस कैंप के दूसरे दिन खिलाड़ियों को आधुनिक क्रिकेट के अनुरूप फिटनेस, फील्डिंग और मैच सिमुलेशन का विशेष प्रशिक्षण दिया गया।

 

पूरे दिन खिलाड़ियों ने अनुशासन, समर्पण और उत्साह के साथ विभिन्न गतिविधियों में भाग लेते हुए अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। सुबह के सत्र में स्पीड, एगिलिटी, बैलेंस, स्ट्रेंथ और एंड्योरेंस पर आधारित फिटनेस ड्रिल कराई गईं। इसके बाद फील्डिंग सत्र में हाई कैच, स्लिप कैचिंग, ग्राउंड फील्डिंग, डायरेक्ट हिट, रिफ्लेक्स कैचिंग और थ्रोइंग एक्यूरेसी का विशेष अभ्यास कराया गया।

 

शाम के सत्र में मैच सिमुलेशन के माध्यम से खिलाड़ियों को वास्तविक मुकाबले जैसी परिस्थितियों में बल्लेबाजी, गेंदबाजी, फील्ड सेटिंग, रणनीति और दबाव में निर्णय लेने का प्रशिक्षण दिया गया।कैंप का निरीक्षण करने पहुंचे एसडीसीए के चेयरमैन परविंदर सिंह, अध्यक्ष राजीव गुप्ता, सचिव यशपाल सिंह, कोषाध्यक्ष पल्ली कालरा, संयुक्त सचिव ऋषि चौधरी, एपेक्स काउंसिल सदस्य लतीफ-उर-रहमान तथा मीडिया प्रभारी सैयद मशकूर ने प्रशिक्षण सत्रों का अवलोकन किया और खिलाड़ियों व प्रशिक्षकों से संवाद किया। पदाधिकारियों ने कैंप की व्यवस्था, अनुशासन और प्रशिक्षण की गुणवत्ता की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे हाई परफॉर्मेंस कैंप जिले की महिला क्रिकेट प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।एसडीसीए के डायरेक्टर मोहम्मद अकरम ने अपने संदेश में कहा कि महिला क्रिकेट को मजबूत बनाने के लिए आधुनिक सुविधाओं और गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि एसडीसीए का उद्देश्य प्रतिभाशाली बालिकाओं को बेहतर मंच उपलब्ध कराकर उन्हें जिला, प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाना है। उन्होंने विश्वास जताया कि यह हाई परफॉर्मेंस कैंप आने वाले समय में कई प्रतिभाशाली महिला खिलाड़ियों को नई पहचान दिलाएगा। कैंप का संचालन रणजी ट्रॉफी हेड कोच भावना तोमर के नेतृत्व में किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि खिलाड़ियों के तकनीकी कौशल, शारीरिक फिटनेस, मानसिक मजबूती और मैच अवेयरनेस पर व्यवस्थित रूप से कार्य किया जा रहा है। उनका कहना था कि खिलाड़ियों में सीखने का उत्साह और निरंतर मेहनत उन्हें भविष्य में उच्च स्तरीय प्रतियोगिताओं तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!