IMG-20260801-WA0257

कैराना। कांवड़ ड्यूटी पर तैनात तीतरवाड़ा चौकी प्रभारी एसआई पवन चौधरी और उनकी टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए चोटिल हुए दो कांवड़ियों का तुरंत उपचार कराकर उनकी जानमाल की रक्षा सुनिश्चित की। घायल कांवड़ियों और स्थानीय लोगों ने पुलिस की तत्परता की खुले दिल से सराहना की है।

जानकारी के अनुसार हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर यात्रा कर रहे शिवभक्त कांवड़िए शुक्रवार को पानीपत बाईपास से गुजरते समय हादसे का शिकार हुए। इनमें हरियाणा के हिसार जिले के आर्यन और रोहतक जिले के सुमित घायल हो गए। घटनास्थल पर तैनात एसआई पवन चौधरी ने तुरंत स्थिति का आकलन कर मेडिकल टीम को बुलवाया और प्राथमिक उपचार कराए जाने का समुचित इंतज़ाम सुनिश्चित कराया।

पुलिस-मेडिकल टीम की तत्परता के चलते दोनों घायल कांवड़ियों को शीघ्र ही चिकित्सीय देखभाल मिल गई और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। उपचार के बाद आर्यन व सुमित ने धन्यवाद देते हुए चौकी प्रभारी और उनकी टीम की प्रशंसा की तथा सुरक्षित महसूस करते हुए अपनी यात्रा को आगे बढ़ाया।

थाना प्रशासन ने भी कहा है कि कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा एवं सुविधा के लिए सभी चौकियों पर विशेष ड्यूटी लगाई गई है और आवश्यकता पड़ने पर मेडिकल व आपातकालीन सेवाएं तत्परता से उपलब्ध कराई जाएंगी। स्थानीय पुलिस अधिकारी दुर्घटना की परिस्थितियों की भी जांच कर रहे हैं ताकि भविष्य में ऐसे घटनाओं को रोका जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!