FB_IMG_1785345272224

सहारनपुर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश की प्रभारी रूबी खान तथा राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर एवं उत्तर प्रदेश के सह प्रभारी महमूद खान एवं पश्चिम उत्तर प्रदेश संयोजक नसीम कुरैशी का आज सहारनपुर आगमन हुआ।

इस अवसर पर अल्पसंख्यक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष गुलशेर आलम शाह, महानगर अध्यक्ष आरिश सिद्दीकी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष सोनू पठान के नेतृत्व में अल्पसंख्यक कांग्रेस की पूरी टीम ने सभी अतिथियों का भव्य स्वागत किया।

बैठक का मुख्य एजेंडा वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में अल्पसंख्यकों की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करना तथा सहारनपुर में अल्पसंख्यक कांग्रेस के संगठन के पुनर्निर्माण एवं विस्तार को लेकर विस्तृत चर्चा करना रहा। बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, नए कार्यकर्ताओं को जोड़ने तथा कांग्रेस पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।

अपने संबोधन में रूबी खान ने कहा कि वर्ष 2027 में कांग्रेस पार्टी को मजबूत बनाने के लिए संगठन की मजबूती सबसे बड़ी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर आगे बढ़ रही है और अल्पसंख्यक कांग्रेस इस अभियान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

रूबी खान ने सहारनपुर इकाई द्वारा किए जा रहे संगठनात्मक कार्यों की सराहना करते हुए जिलाध्यक्ष गुलशेर आलम शाह, महानगर अध्यक्ष आरिश सिद्दीकी, प्रदेश उपाध्यक्ष सोनू पठान, डॉ. यासमीन राव, प्रदेश सचिव दानिश खान तीतरो तथा समस्त अल्पसंख्यक कांग्रेस टीम का विशेष रूप से आभार व्यक्त किया। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा वर्ष 2027 में कांग्रेस पार्टी एवं राहुल गांधी के हाथों को मजबूत करने के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करने का आह्वान किया।

बैठक में मुख्य रूप से रहे शामिल

कांग्रेस के जिलाध्यक्ष संदीप राणा, महानगर अध्यक्ष मनीष त्यागी, विधायक सुरेंद्र कपिल, सेवादल जिलाध्यक्ष इमरान कुरैशी, जिला प्रवक्ता गणेश दत्त शर्मा, भूपेंद्र सैनी (ओबीसी कांग्रेस जिलाध्यक्ष), अमरदीप जैन, श्वेता सैनी (महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष), मुनीश सहगल, मधु सहगल, शहनाज़ नेतानी, नूरिया मिर्जा, संगठन प्रभारी जनशहब मुनी, शाकिर अंसारी, मुर्सलीन मद्दा, प्रदेश सचिव दानिश खान तीतरो, प्रदेश उपाध्यक्ष महरबान आलम, पूर्व जिलाध्यक्ष चौधरी मुजफ्फर अली गुर्जर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!