घंटाघर चौक पर खुद संभाली कमान
चेकिंग अभियान में देहरादून से चोरी हुई मोटरसाइकिल बरामद, शातिर वाहन चोर गिरफ्तार
सहारनपुर:- जनपद मे अपराध एवं वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए कोतवाली नगर प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह देर रात घंटाघर चौक पर स्वयं पुलिस टीम के साथ सघन चेकिंग अभियान का नेतृत्व कर रहे थे। अभियान के दौरान दोपहिया व चारपहिया वाहनों की जांच की गई, संदिग्ध व्यक्तियों की तलाशी ली गई तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के चालान किए गए। बिना हेलमेट वाहन चला रहे लोगों को कोतवाल ने मौके पर ही कड़ी फटकार लगाकर नियमों का पालन करने की हिदायत दी। इसी दौरान पुलिस ने एक शातिर वाहन चोर जुनेद पुत्र मनवर, निवासी ग्राम खेड़ी, थाना फतेहपुर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से देहरादून के थाना पटेल नगर क्षेत्र से 24 जून को चोरी हुई मोटरसाइकिल (UK 07 DC 7964) बरामद की। वाहन के स्वामी कुलदीप पुत्र सतविंद्र, निवासी प्रेमनगर, देहरादून हैं।
प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह द्वारा
बताया कि अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।
