सहारनपुर। सहारनपुर जनपद के थाना जनकपुरी क्षेत्र के जनता रोड स्थित एक बाइक और स्कूटी की टक्कर हो गई। हादसे में स्कूटी सवार युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार थाना जनकपुरी क्षेत्र के जनता रोड निवासी सोनू (29) स्कूटी पर मल्हीपुर रोड जा रहा था।
बताया जाता है कि सामने आती बाइक से उसकी जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में सोनू गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना मिलने के बाद कोतवाली सदर बाजार पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल हुए सोनू को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी मौत हो गई।
