सरदार पटेल जयंती पखवाड़े के अंत में सौराना से सरसावा तक निकली एकता यात्रा! “एक भारत–आत्मनिर्भर भारत” कार्यक्रम में जुटे जनप्रतिनिधि
सहारनपुर/ कैराना। लोकसभा कैराना क्षेत्र के अंतर्गत विधानसभा नकुड़ में आज सरदार वल्लभभाई पटेल जी की जयंती पखवाड़े के समापन अवसर पर सौराना से डी.सी. जैन इंटर कॉलेज, सरसावा तक “एक भारत–आत्मनिर्भर भारत” अभियान के तहत भव्य “एकता यात्रा” का आयोजन किया गया। इस यात्रा में पूर्व सांसद प्रदीप चौधरी ने सहभागिता करते हुए राष्ट्रीय एकता, अखंडता और सामाजिक सौहार्द को सशक्त बनाने का आह्वान किया।
पूर्व सांसद ने कहा कि सरदार पटेल का जीवन हमें देश की एकता, समरसता और विकास के मूल सिद्धांतों पर चलने की प्रेरणा देता है। उन्होंने उपस्थित जनसमूह से आह्वान किया कि हर नागरिक भारत की एकता और आत्मनिर्भरता के अभियानों को मजबूत करने में अपनी भूमिका निभाए।
इस अवसर पर विधान परिषद सदस्य दिनेश गोयल (मुख्य अतिथि), नकुड़ विधायक मुकेश चौधरी, पूर्व विधायक महिपाल माजरा सहित पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान देशभक्ति गीतों और नारेबाजी के बीच यात्रा ने क्षेत्र में एकता और भाईचारे का संदेश फैलाया।

