IMG-20250816-WA0014(2)

 

ऑपरेशन सिंदूर की गूंज में गूंजा 79वां स्वतंत्रता दिवस

कैराना। ब्लूमिंग डेल इंटरनेशनल स्कूल, कैराना में आज गर्व और उल्लास के साथ 79वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। इस बार का जश्न विशेष रहा क्योंकि यह ऑपरेशन सिंदूर की ऐतिहासिक सफलता को समर्पित था।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. शामिया रानी कांधला, डॉ. शाहदीन और मेहराब अहमद उपस्थित रहे। विद्यालय के प्रधानाचार्य शराफत राव ने तिरंगा ध्वजारोहण कर समारोह का शुभारंभ किया और विद्यार्थियों को स्वतंत्रता संग्राम के महत्व एवं ऑपरेशन सिंदूर की वीर गाथा के बारे में बताया।

इस अवसर पर विद्यालय के स्टाफ—नईम अहमद, समीना मलिक, जकिया अंसारी, आसफा, वैशाली, पारुल, मुस्कान सहित अन्य शिक्षकगण मौजूद रहे।

छात्र-छात्राओं में जिया, कामिल, जेद, फैजान, सुमैया, ईशा सहित कई बच्चों ने देशभक्ति गीत, कविता पाठ और नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया।

समारोह का समापन राष्ट्रगान और ‘भारत माता की जय’ के नारों के साथ हुआ। स्कूल परिसर में देशभक्ति और गर्व का माहौल पूरे दिन बना रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!